26 को महिलाएं निकालेंगी जागरूकता रैली
विजयीपुर : बुधवार को बीआरसी भवन पर बीइओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के संकुल समन्वयकों की एक बैठक हुई. बैठक में स्वीप कार्यक्रम के तहत तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी तथा सभी समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि बूथ वाले विद्यालयों पर मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जाये. 26 सितंबर को […]
विजयीपुर : बुधवार को बीआरसी भवन पर बीइओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के संकुल समन्वयकों की एक बैठक हुई.
बैठक में स्वीप कार्यक्रम के तहत तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी तथा सभी समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि बूथ वाले विद्यालयों पर मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जाये. 26 सितंबर को प्रेरकों एवं महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी.
30 को प्रेरकों द्वारा सभी पंचायतों में रैली निकाली जायेगी. पांच अक्तूबर को प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
11 अक्तूबर को नव साक्षर महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 15 को प्रखंड के सभी शिक्षकों द्वारा बाइक रैली निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










