सरकार के विरुद्ध होगी आर-पार की लड़ाई

Published at :25 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार के विरुद्ध होगी आर-पार की लड़ाई

शिक्षक विरोधी सरकार को भुगतना होगा खामियाजानियोजित शिक्षकों के वेतनमान का मामलाहथुआ (ग्रामीण)नियोजित शिक्षकों के वेतनमान के लिए सरकार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई होगी. शिक्षक विरोधी इस सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा. सरकार शिक्षकों का विरोध कर अपने अस्तित्व को बचा नहीं पायेगी. उक्त बातें बुधवार को फुलवरिया में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक के […]

विज्ञापन

शिक्षक विरोधी सरकार को भुगतना होगा खामियाजानियोजित शिक्षकों के वेतनमान का मामलाहथुआ (ग्रामीण)नियोजित शिक्षकों के वेतनमान के लिए सरकार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई होगी. शिक्षक विरोधी इस सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा. सरकार शिक्षकों का विरोध कर अपने अस्तित्व को बचा नहीं पायेगी. उक्त बातें बुधवार को फुलवरिया में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष राकेश भारती ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को बरगला रही है. शिक्षा मंत्री द्वारा वेतनमान के बारे में अलग-अलग बयान दिये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हंै, जबकि यह जग जाहिर है कि बिना मुख्यमंत्री की सहमति के शिक्षा मंत्री कोई घोषणा नहीं कर सक ते. श्री भारती ने कहा कि नियोजित शिक्षक एकजुट हैं. उन्हें प्राथमिक शिक्षक संघ के सहयोग मिलने से और बल मिला है. 27 मार्च को शिक्षक अपनी ताकत का प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर करेंगे एवं 30 मार्च को पटना मंे शिक्षकांे द्वारा विधानसभा का घेराव किया जायेगा. शिक्षक संघ के प्रमंडलीय महा सचिव दाऊद अली ने कहा कि सरकार को लोकसभा चुनाव में झटका लग चुका है. यदि वेतनमान की घोषणा नहीं की जाती है कि विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा. उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों की अंतिम लड़ाई है और इसमें सभी को सहभागी होना होगा. मौके पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम, मोतीचंद सिंह, अशोक सिंह, कमलेश बैठा, विपिन कुमार, राधे श्याम यादव, आरती देवी, मंसूर आलम, गौतम राम, विजय कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, ओमकार मिश्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन