चोरों ने तीन घरों से उड़ायी लाखों की संपत्ति

Published at :25 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों से उड़ायी लाखों की संपत्ति

बैकुंठपुर . बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में चोरों ने एक साथ तीन घरों के ताले काट कर पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए मुसीबत बन गयी हंै. बलहां गांव में मंगलवार की रात चोरों ने गणेश राय, गौतम पांडेय तथा […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर . बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में चोरों ने एक साथ तीन घरों के ताले काट कर पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए मुसीबत बन गयी हंै. बलहां गांव में मंगलवार की रात चोरों ने गणेश राय, गौतम पांडेय तथा मोख्तार मियां के घरों को बारी- बारी से खंगाल दिया. बुधवार की सुबह परिजन जब जगे, तो घर का दरवाजा खुला पाया. घरों का सामान बिखरा पड़ा था. नकद 86 हजार रुपये समेत पांच लाख से अधिक के जेवर, कपड़ा और कीमती सामान चोरों ने उड़ा लिये. इसकी सूचना थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी. फ्लैश बैककृतपुरा में चोरी कांड का नहीं हुआ खुलासा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा में दो घरों में हुई चोरी कांड में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस के स्वर्ण जयंती समारोह में व्यस्त रहने का फायदा चोरों ने उठाया है. बता दे कि सोमवार की रात में कृतपुरा गांव में शंभुलाल साह तथा बुनी लाल साह का परिवार हर दिन की तरह खा-पी के सो गया था, तभी बांस की सीढ़ी बना कर चोरों ने घर में घुस कर 20 हजार रुपये नकद, लाखों के जेवर समेत कपड़ा, बरतन तथा कई महंगे सामान उड़ा दिये. सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो सामान जहां – तहा बिखरा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन