बीइओ ने प्रधानाध्यापकों को दिये कई निर्देश

Published at :25 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीइओ ने प्रधानाध्यापकों को दिये कई निर्देश

पंचदेवरी . बीआरसी भवन में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीइओ अरविंद कुमार ने की. गोष्ठी में 22 मार्च से 15 अपै्रल तक चलनेवाले नामांकन पखवारे पर विस्तृत चर्चा हुई. बीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय के अंदर अपने – अपने पोषक क्षेत्र के अनामांकित […]

विज्ञापन

पंचदेवरी . बीआरसी भवन में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीइओ अरविंद कुमार ने की. गोष्ठी में 22 मार्च से 15 अपै्रल तक चलनेवाले नामांकन पखवारे पर विस्तृत चर्चा हुई. बीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय के अंदर अपने – अपने पोषक क्षेत्र के अनामांकित बच्चों का नामांकन अवश्य करें. इसके लिए जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की अवशेष राशियों को तीन दिनों के अंदर बीआरसी को वापस करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सुनील शर्मा, विजय शुक्ल, दीपक मिश्र, बागेश्वरी तिवारी सहित कई प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन