सिंगल एसएलआर से हो रही परेशानी

Published at :25 Mar 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगल एसएलआर से हो रही परेशानी

ट्रेनों के परिचालन में होता है विलंब गोपालगंज. नवरात्र को लेकर थावे में मां दुर्गा के दर्शन के लिए ट्रेनों से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर थावे-मशरक रेलखंड की कई ट्रेनें अक्सर सिंगल एसएलआर के सहारे चल रही हैं. बताते चलें कि सिंगल एसएलआर (ब्रेक) के होने से थावे की […]

विज्ञापन

ट्रेनों के परिचालन में होता है विलंब गोपालगंज. नवरात्र को लेकर थावे में मां दुर्गा के दर्शन के लिए ट्रेनों से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर थावे-मशरक रेलखंड की कई ट्रेनें अक्सर सिंगल एसएलआर के सहारे चल रही हैं. बताते चलें कि सिंगल एसएलआर (ब्रेक) के होने से थावे की तरफ से पुन: छपरा की तरफ छोटी लाइन से ट्रेनों के परिचालन के लिए एसएलआर को आगे से पीछे, तो कभी पीछे से आगे करना पड़ता है, इसके लिए ट्रेनें चल कर एसएलआर को सही स्थान पर लाती हैं, जिसमें गार्ड बैठ कर ट्रेन का परिचालन कराते हैं. इसके लिए ट्रेनों के खुलते ही यात्री उसमें बैठने के लिए दौड़ने लगते हैं, जिससे कभी भी किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं, इसके कारण ट्रेनों के परिचालन में भी अनायास घंटों विलंब हो रहा है. अक्सर सिंगल एसएलआर का होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है.क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षकसिंगल एसएलआर (बे्रक) के ट्रेनों में रहने से ट्रेन परिचालन में काफी परेशानियां उत्पन्न हो रही है. यात्रियों के साथ कोई हादसा न हो, इस पर ध्यान दिया जाता है. सिंगल एसएलआर(ब्रेक) की जगह पर डबल एसएलआर देना यह रेल प्रशासन पर निर्भर करता है. पीएन बैठा, स्टेशन अधीक्षक, थावे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन