बैकुंठपुर थाना के 100 साल पूरे होने पर मनी स्वर्ण शताब्दी जयंती

स्कूली बच्चों ने आयोजित किया कार्यक्रम प्रशासन के तमाम आलाधिकारी हुए शामिल संवाददाता. बैकुंठपुर बैकुंठपुर थाना के सौ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को स्थापना दिवस को स्वर्ण शताब्दी जयंती के रुप में मनायी गयी. शताब्दी समारोह का आयोजन थाना परिसर में आयोजित किया गया था. जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया […]
स्कूली बच्चों ने आयोजित किया कार्यक्रम प्रशासन के तमाम आलाधिकारी हुए शामिल संवाददाता. बैकुंठपुर बैकुंठपुर थाना के सौ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को स्थापना दिवस को स्वर्ण शताब्दी जयंती के रुप में मनायी गयी. शताब्दी समारोह का आयोजन थाना परिसर में आयोजित किया गया था. जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों के द्वारा पुलिस के गुण और अवगुण पर वाद-विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में स्कूल के संजीत कुमार ने पुलिस के पक्ष में जम कर डिवेट किया. वहीं इसी स्कूल के छात्र उज्जवल कुमार ने पुलिस की डिमेरिट पर डिवेट किया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसडीएम रेयाज अहमद खां और विधायक मंजित कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










