दुबई काम करने गये 95 युवक फंसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : दुबई की रेयान इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने गये बिहार के 95 युवक फंसे हैं. युवकों को पांच दिनों से खाना-पानी नहीं मिला है. इनमें सिर्फ गोपालगंज के 25 युवक हैं. पीड़ितों ने बुधवार देर रात प्रभात खबर को फोन कर सहयोग की अपील है. गोपालगंज के सोनू सिंह ने बताया कि गोपालगंज […]
विज्ञापन
गोपालगंज : दुबई की रेयान इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने गये बिहार के 95 युवक फंसे हैं. युवकों को पांच दिनों से खाना-पानी नहीं मिला है. इनमें सिर्फ गोपालगंज के 25 युवक हैं.
पीड़ितों ने बुधवार देर रात प्रभात खबर को फोन कर सहयोग की अपील है. गोपालगंज के सोनू सिंह ने बताया कि गोपालगंज के 25, सीवान के 14, सारण के नौ, गया के पांच, बिहारशरीफ के 13 समेत बिहार के 95 युवक उक्त कंपनी में काम करने गये थे. कंपनी में काम करने के बाद अब तक पैसा नहीं दिया गया.
पीड़ितों ने बताया कि 16 अगस्त, 2013 को दुबई में फीटर, वेल्डर काम के लिए रेयान इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने गये. जब वेतन की मांग की गयी, तो युवकों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया. पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है.
डीएम कृष्ण मोहन ने कहा कि युवकों की सकुशल वापसी के लिए गृह विभाग को पत्र लिखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










