बरौली में आपसी विवाद में मारपीट में दो लोग घायल, भर्ती

Published by : SANJAY TIWARI Updated At : 18 Nov 2025 4:11 PM

विज्ञापन

बरौली. थाना क्षेत्र के बड़ा बढेयां गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बरौली. थाना क्षेत्र के बड़ा बढेयां गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सीएचसी बरौली में कराया गया. दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. एक पक्ष की ओर से घायल वीरेश दास ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह गांव में ही एक तिलक में था तभी पूर्व विवाद को लेकर बड़ा बढेयां गांव के अमरेश दास, अतुल दास, धन्नु कुमार, मंटु दास, प्रियांशु तिवारी आदि ने उसको घेर लिया तथा जान लेने की नीयत से चाकू चलाया, जो उसकी गाल पर लगा, किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अमरेश दास ने गांव के ही निर्गुण दास, वीरेश दास, सूरज दास सहित नौ लोगों के खिलाफ रास्ते में घेर कर जानलेवा हमला करने का आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष अणिमा राणा ने इस बारे में बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY TIWARI

लेखक के बारे में

By SANJAY TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन