बाइक चोरी करते युवकों को बंधक बनाकर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : कौशल्या चौक के पास सोमवार को बाइक की चोरी करते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया. पकड़े गये युवकों की बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गयी. पकड़े गये दोनों युवक बार-बार अपना नाम व पता बदल रहे थे. युवकों का एक वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बनाया है, […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कौशल्या चौक के पास सोमवार को बाइक की चोरी करते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया. पकड़े गये युवकों की बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गयी. पकड़े गये दोनों युवक बार-बार अपना नाम व पता बदल रहे थे. युवकों का एक वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बनाया है, जिसमें दोनों ने बाइक की चोरी करने की बात स्वीकार की है. दोनों युवक अपना पता कभी कुचायकोट के जलालपुर तो कभी सीवान जिले के बड़हरिया के निवासी बता रहे थे.
बंधक बने युवकों ने शहर की विभिन्न जगहों से उठायी गयी बाइकों के बारे में भी जानकारी दी है. वीडियो में युवक खुद को बाइक चोर गिरोह का लीडर बता रहे थे. उन्होंने एक बाइक की चोरी करने पर पांच से सात हजार रुपये सदस्यों को देने की बात स्वीकार की है.
स्थानीय लोगों का आरोप था कि युवकों को पकड़ने के बाद नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस सरकारी फोन तक रिसीव नहीं कर सकी. पिटाई करने के बाद देर शाम तक युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










