गोपालगंज : दो बोलेरो की टक्कर में तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2019 8:11 AM
भोरे (गोपालगंज) : शुक्रवार की देर शाम यूपी के रामपुर चीनी मिल के पास हदहदवां भवानी मंदिर में बेटी की शादी कर लौट रहे परिजनों से भरी बोलेरो बाइक को बचाने के दौरान सामने से आ रही दूसरी बोलेरो से टकरा गयी. इससे तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप […]
भोरे (गोपालगंज) : शुक्रवार की देर शाम यूपी के रामपुर चीनी मिल के पास हदहदवां भवानी मंदिर में बेटी की शादी कर लौट रहे परिजनों से भरी बोलेरो बाइक को बचाने के दौरान सामने से आ रही दूसरी बोलेरो से टकरा गयी. इससे तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में दो लोग भोरे के रहनेवाले हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोरे थाने के लुहसी गांव के नंदू भर की पुत्री की शादी यूपी के हदहदवां भवानी मंदिर में यूपी के रामपुर निवासी युवक से होने के बाद परिजन बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे. जैसे ही बोलेरो बनकटा थाने के बंगरूआं गांव के पास पहुंची कि एक बाइक सवार आगे आ गया. उसे बचाने में बोलेरो सामने से आ रही दूसरी बोलेरो से टकरा गयी. इससे दोनों बोलेरो के परखचे उड़ गये. इस घटना में बाइक सवार युवक के साथ तीन लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










