बिहार : गोपालगंज में पूर्व उपमुखिया के पुत्र की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
बिहार : गोपालगंज में पूर्व उपमुखिया के पुत्र की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज: बिहारकेगोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के अफजल मोड़ फतेहपुर गांव के समीप अफजल मोड़ पर अपराधियों ने एक पूर्व उपमुखिया के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य किशोर घायल हो गया. मीरगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम संतोष कुमार राय (42) है जो कि […]

विज्ञापन

गोपालगंज: बिहारकेगोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के अफजल मोड़ फतेहपुर गांव के समीप अफजल मोड़ पर अपराधियों ने एक पूर्व उपमुखिया के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य किशोर घायल हो गया. मीरगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम संतोष कुमार राय (42) है जो कि माझा गोसाई टोला पंचायत की पूर्व उपमुखिया शशि देवी के पुत्र हैं.

उन्होंने बताया कि इस गोलबारी में घायल नूरेन (10) की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मुकेश ने बताया कि अपराधियों ने संतोष पर गोलीबारी सुबह करीब दस बजे उस समय की जब वह बाल कटवाने गये थे. उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये. मुकेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन