विवाहिता की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, तीन गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की फोटो को तकनीक द्वारा नग्न कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपित फिरोज अंसारी फुलवरिया थाना क्षेत्र के कमला कांत कररिया, साबिर अली श्रीपुर ओपी फुलवरिया के गिरधर परसा […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की फोटो को तकनीक द्वारा नग्न कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपित फिरोज अंसारी फुलवरिया थाना क्षेत्र के कमला कांत कररिया, साबिर अली श्रीपुर ओपी फुलवरिया के गिरधर परसा व ऋषभ कुमार श्रीपुर ओपी फुलवरिया के थवई टोला गांव के बताये जाते हैं. जबकि थाना क्षेत्र हरखौली के दो अन्य आरोपित राजन कुमार व विवेक कुमार फरार बताये जाते हैं.
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक पुरुष के साथ अपनी नग्न तस्वीर देखने के बाद संबंधित महिला व उसके पति द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बदनाम करने के लिए संबंधित लोगों द्वारा ऐसी खुरापात की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आयी व फुलवरिया में छापेमारी के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










