मौसम : सूर्य के तेवर से पारा 45 डिग्री के पार, घरों में दुबके रहे लोग

Updated at : 18 Jun 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम : सूर्य के तेवर से पारा 45 डिग्री के पार, घरों में दुबके रहे लोग

गोपालगंज : मौसम अपनी रौ में रहा. राजस्थान के रेतीले क्षेत्र और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र की तपती धरती से होकर आ रहीं हवाएं पूरे उत्तर बिहार में कहर बरपा रही हैं. वातावरण से नमी पूरी तरह गायब हो गयी है. दोपहर में धूप में निकलना ऐसा हो रहा है मानो आग की भट्ठी के […]

विज्ञापन
गोपालगंज : मौसम अपनी रौ में रहा. राजस्थान के रेतीले क्षेत्र और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र की तपती धरती से होकर आ रहीं हवाएं पूरे उत्तर बिहार में कहर बरपा रही हैं. वातावरण से नमी पूरी तरह गायब हो गयी है. दोपहर में धूप में निकलना ऐसा हो रहा है मानो आग की भट्ठी के पास से गुजर रहे हों. सोमवार को पछुआ हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया. दोपहर के समय घरों से सिर्फ वे लोग ही निकल रहे हैं, जिन्हें बहुत जरूरी काम हो.
फील्ड का काम करने वाले जैसे सेल्समैन, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, यात्रियों, टेंपो, बस और रिक्शा चालक, ठेले वाले, खोखे वालों पर गर्मी कहर बरपा रही है. गर्म हवा लोगों के चेहरे झुलसा रहे थे. आसमान से आग बरस रही थी. लोगों को सिर चकराने और गला सूखने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में कुल 26 हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंचे. लू की चपेट में आने से 49 लोग बीमार हो गये.सोमवार को भी पूरे दिन आसमान से आग बरस रही थी. रात को भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात को भी भीषण गर्मी से लोगों को सामना हुआ. कभी-कभार ही हवा चल रही थी, लेकिन वह भी गर्म. कूलर, पंखे भी बेअसर साबित हो रहे थे.
पहली बार 45 के पार पहुंचा पारा
सोमवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 32.1 पर पहुंच गया. इससे पहले 9 जून को 43.1 और 30 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था, तो पिछले चार दिनों से 44 के आसपास पारा बना रहा. न्यूनतम तापमान 29.2 और न्यूनतम आर्द्रता 66-17 फीसदी रही.
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय की माने तो जब कई दिनों तक अधिकतम तापमान बढ़ते जाता है तो बारिश जरूर होती है. लेकिन गोपालगंज में ऐसा नहीं हो रहा है. अगले 24 घंटे के बाद मौसम में बदलाव आयेगा और तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही के बीच बारिश भी हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन