शादी समारोह में फायरिंग, चेन व मोबाइल लूटे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भोरे : स्थानीय थाने के लुहसी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गये एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान उनकी चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन भी छीन लिये गये. इस मामले में पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
भोरे : स्थानीय थाने के लुहसी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गये एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान उनकी चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन भी छीन लिये गये. इस मामले में पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया गया है कि थाना क्षेत्र के तिवारी चकिया गांव के निवासी चंद्रगोखुल तिवारी अपने बहनोई लुहसी गांव के निवासी आशुतोष पांडेय के यहां बरात में शामिल होने गये थे. इसी दौरान उसी गांव के बीके सिंह, ओमप्रकाश सिंह और अमरेश सिंह ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान फायरिंग भी की गयी.
इसमें चंद्रगोखुल तिवारी बाल- बाल बच गये. इसके बाद उनपर तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बाद में उन्हें इलाज के लिए भोरे रेफर अस्पताल ले जाया गया. यहां से गोपालगंज रेफर कर दिया गया. इस मामले में चंद्रगोखुल तिवारी के बयान पर उक्त तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










