41.8 पर पारा, गर्मी से झुलस रहा शरीर
Updated at : 08 May 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : कुछ दिन की राहत के बाद मौसम के तेवर फिर तीखे हो गये हैं. मंगलवार को दिन भर तेज धूप और उमस के बीच लोग गर्मी से परेशान रहे. आठ बजे ही तेज धूप होश उड़ाने लगी. दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर और गहराता गया. धूल भरी पछुआ हवा के कारण […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कुछ दिन की राहत के बाद मौसम के तेवर फिर तीखे हो गये हैं. मंगलवार को दिन भर तेज धूप और उमस के बीच लोग गर्मी से परेशान रहे. आठ बजे ही तेज धूप होश उड़ाने लगी. दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर और गहराता गया. धूल भरी पछुआ हवा के कारण लू चलने लगी.
दिन भर गर्मी से लोग बेहाल रहे. दोपहर में तो ग्रामीण इलाके के सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. शहर के भी सड़कों पर बहुत जरूरी होने पर लोग निकले. स्कूल से निकलने वाले छात्र दोपहर में झुलसते हुए घर पहुंचे. मौसम के अचानक बदलाव से कई लोग लू के चपेट में आ रहे हैं.
सदर अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की भीड़ लगी रही. सर्दी, खासी, जुकाम, उल्टी, पेट दर्द जैसी शिकायत सर्वाधिक देखी जा रही है. तीन दिन के भीतर सात डिग्री बढ़कर अधिकतम पारा 41.8 डिग्री तक पहुंच गया. तापमान का बढ़ना अभी जारी हैं. मंगलवार को 42 डिग्री से ऊपर तापमान जाने की संभावना है.
24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय का कहना है कि मौसम अब साफ रहने के आसार हैं. मंगलवार को दोपहर से 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी पछुआ हवा चलती रही. दिन ब दिन गर्मी का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया. जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा. यहां एक-दो दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




