हत्याकांड का मुख्य आरोपित भोरे से हुआ गिरफ्तार
Updated at : 03 May 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे : यूपी के बरईपार में हुई कमलेशी पांडेय की हत्याकांड के मुख्य आरोपित हैप्पी तिवारी को यूपी पुलिस ने भोरे से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल महिला के पति विजय पांडेय को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक को भी […]
विज्ञापन
भोरे : यूपी के बरईपार में हुई कमलेशी पांडेय की हत्याकांड के मुख्य आरोपित हैप्पी तिवारी को यूपी पुलिस ने भोरे से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल महिला के पति विजय पांडेय को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. खामपार थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी विजय पांडेय की पत्नी कमलेशी पांडेय 13 मार्च की देर शाम घर से गायब हो गयी थी.
इस मामले को लेकर कमलेशी पांडेय के पुत्र नीलमणि पांडेय ने खामपार थाना को सूचना दी थी. 14 मार्च को कमलेशी पांडेय का गर्दन कटा हुआ शव खनुआ नदी के करजनिया पुल के नीचे से बरामद किया गया. मृतका के भाई कठघरा निवासी अशोक पांडेय ने कमलेशी पांडेय के पति, पुत्र और अन्य रिश्तेदारों को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करा दी.
पुलिस ने सभी आरोपितों के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया तो विजय पांडेय के मोबाइल में एक ऐसा नंबर मिला, जो भोरे थाना क्षेत्र के कोरेयां दीक्षित गांव निवासी हैप्पी तिवारी का था. घटनावाले दिन दोनों ही नंबर कमलेशी पांडेय के घर और शव को ठिकाने लगाने की जगह एक्टिव थे. पुलिस ने इस आधार पर हैप्पी तिवारी को भोरे से गिरफ्तार कर लिया.
हैप्पी तिवारी उर्फ दीपक ने पुलिस से बताया कि विजय पांडेय के साथ लखनऊ में प्लानिंग की थी, वहां से आकर दोनों ने कमलेशी पांडेय की हत्या घर में ही गला रेत कर कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




