गोपालगंज में स्कूटी से जा रही आशा पर तेजाब फेंका

हथुआ (गोपालगंज) : हथुआ थाना क्षेत्र के यादो पिपरा गांव के पास जमीन विवाद सुलझाने के लिए पंचायती में जा स्कूटी सवार एक आशा पर तेजाब से हमला किया गया़ हमले में वह घायल हो गयी. आशा को उचकागांव अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. […]
हथुआ (गोपालगंज) : हथुआ थाना क्षेत्र के यादो पिपरा गांव के पास जमीन विवाद सुलझाने के लिए पंचायती में जा स्कूटी सवार एक आशा पर तेजाब से हमला किया गया़ हमले में वह घायल हो गयी. आशा को उचकागांव अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही. गांव के ही दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आशा के घर व हथुआ के जलेबियां मोड़ पर दुकान के हिस्से को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है. इसमें मुखिया और अन्य लोगों ने समझौते के लिए दोनों पक्षों को पंचायत भवन पर बुलाया था. शनिवार को महिला पंचायती के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी. इसी दौरान यादो पिपरा गांव के पास हमलावरों ने तेजाब से हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




