हथुआ में आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा

हथुआ : अनुमंडल के आठ केंद्रों पर इंटर की परीक्षा होगी. हथुआ में छह तथा मीरगंज दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें हथुआ के इंपीरियल पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर कॉलेज, आदर्श कन्या मध्य विद्यालय, शिव प्रताप हाइस्कूल, डॉ राजेंद्र प्रसाद हाइस्कूल, आंबेडकर आवासीय विद्यालय और मीरगंज में इस्लामियां उर्दू एकेडमी तथा साहुजैन उच्च विद्यालय को […]
हथुआ : अनुमंडल के आठ केंद्रों पर इंटर की परीक्षा होगी. हथुआ में छह तथा मीरगंज दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें हथुआ के इंपीरियल पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर कॉलेज, आदर्श कन्या मध्य विद्यालय, शिव प्रताप हाइस्कूल, डॉ राजेंद्र प्रसाद हाइस्कूल, आंबेडकर आवासीय विद्यालय और मीरगंज में इस्लामियां उर्दू एकेडमी तथा साहुजैन उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार को एसडीओ अनिल कुमार रमण ने सभी केंद्रों का जायजा लिया. साथ ही संबंधित केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. छह से 16 फरवरी तक आयोजित होनेवाली इस परीक्षा में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




