बकरी ने दिया नीलगाय के बछड़े को जन्म! विचित्र बछड़े को देखने के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव

Updated at : 19 Nov 2018 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
बकरी ने दिया नीलगाय के बछड़े को जन्म! विचित्र बछड़े को देखने के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव

गोपालगंज : जिले के थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत के चनावे गांव में एक बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है. दिखने में यह नीलगाय के बछड़े की तरह है. इस विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, जिले के थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत में एक बकरी ने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत के चनावे गांव में एक बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है. दिखने में यह नीलगाय के बछड़े की तरह है. इस विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में फैल गयी.

जानकारी के मुताबिक, जिले के थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत में एक बकरी ने नीलगाय के बच्चे को जन्म दिया. बकरी ने दो पठिया के बाद तीसरे बच्चे के रूप में सोमवार को नीलगाय को जन्म दिया. विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. बछड़े को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. बकरी के मालिक विनोद मांझी की पत्नी सीता देवी ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक जिंदा रहने के बाद बछड़े की मौत हो गयी, जिसे दफना दिया गया. बछड़े को देखने के लिए परमा महतो, शंकर राम, किशुन महतो, कुसुमी साह, लक्ष्मण पर्वत, प्रेम सिंह, हृदयानंद मांझी, देवेंद्र मांझी, शंकर मांझी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन