डॉक्टर बंधुओं के घर हुई डकैती में बिल्लू उर्फ सुरेंद्र गिरफ्तार

Updated at : 23 Aug 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर बंधुओं के घर हुई डकैती में बिल्लू उर्फ सुरेंद्र गिरफ्तार

गोपालगंज : शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आलोक कुमार सुमन और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर कुमार के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने सीवान के कुख्यात बिल्लू उर्फ सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डकैत भगवानपुर थाना क्षेत्र के खैरवां गांव का निवासी है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद डकैत को बुधवार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आलोक कुमार सुमन और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर कुमार के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने सीवान के कुख्यात बिल्लू उर्फ सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डकैत भगवानपुर थाना क्षेत्र के खैरवां गांव का निवासी है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद डकैत को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया. नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार को तुरकहां स्थित हसन हाउस के पास बिल्लू उर्फ सुरेंद्र महतो के पहुंचने की सूचना मिली थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजरूप राय, रितेश कुमार की टीम गठित कर छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इंस्पेक्टर ने कहा कि बिल्लू उर्फ सुरेंद्र महतो कुख्यात अपराधी है. बिल्लू का भाई विक्रम उर्फ योगेंद्र महतो भी अपराधी है. पुलिस की गिरफ्त से विक्रम फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इंस्पेक्टर ने कहा कि डकैती कांड में अबतक 14 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक छह संदिग्ध ऐसे अपराधी हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

क्या है डकैती कांड का पूरा मामला : नगर थाना के तुरकहां स्थित डॉ आलोक कुमार सुमन व डॉ अमर कुमार की मकान में छह जून की रात में घुसे हथियारबंद डकैतों ने बंधक बनाकर छह लाख नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली थी. डकैतों ने डॉक्टर की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी लूट लिया था. इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने हाजीपुर से नौ डकैतों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद चार अपराधियों को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
पिंटू के पास मिला डॉ आलोक का रिवॉल्वर : पुलिस ने बताया कि डॉक्टर का लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरफ्तार पिंटू सिंह उर्फ पहलवान के पास से बरामद किया जा चुका है. रिवॉल्वर के अलावा छह लाख नकद व 20 कारतूस बरामद किये गये हैं.
निशाने पर थे डॉक्टर व कई बड़े कारोबारी
डकैतों ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक डकैतों का अगला टारगेट अन्य डॉक्टर और शहर के कई बड़े कारोबारी थे. गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने डकैतों के गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश तेज कर दी है. एसआईटी के मुताबिक 25 से 30 अपराधी इस गिरोह में शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन