बाइक की ठोकर से रिक्शाचालक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर, अस्पताल में पड़ा है शव मृतक की नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी नगर पुलिस गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने रिक्शाचालक को ठोकर मार दी. हादसे में घायल रिक्शाचालक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत […]
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर, अस्पताल में पड़ा है शव
मृतक की नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी नगर पुलिस
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने रिक्शाचालक को ठोकर मार दी. हादसे में घायल रिक्शाचालक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों ने हत्या करने की आशंका जतायी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे. रास्ते में रिक्शा चालक आ गया, जिसे धक्का मारकर फरार हो गये. आसपास के लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. ठोकर मारनेवाले बाइक सवार युवकों की भी तलाश हो रही है. देर शाम तक शव सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पड़ा रहा. पुलिस ने कहा कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










