अब बेटियों के टीकाकरण पर मिलेंगे 2000 रुपये

Updated at : 23 Jul 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
अब बेटियों के टीकाकरण पर मिलेंगे 2000 रुपये

गोपालगंज : अब बेटियों के जन्म लेने के बाद नियमित टीकाकरण कराने पर अभिभावक को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इस योजना का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में सभी जिलों के अस्पतालों को निर्देश जारी किया है. इस योजना […]

विज्ञापन
गोपालगंज : अब बेटियों के जन्म लेने के बाद नियमित टीकाकरण कराने पर अभिभावक को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इस योजना का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में सभी जिलों के अस्पतालों को निर्देश जारी किया है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने तथा जानलेवा बीमारियों से कन्या शिशुओं के बहुमूल्य जीवन को सुरक्षा प्रदान करना है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दो वर्ष की आयु तक संपूर्ण टीकाकरण होने के बाद इस योजना का लाभ मिलेगा.
बालक शिशुओं से 15 फीसदी अधिक बालिकाओं की है मृत्यु दर : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में वर्तमान में औसत शिशु मृत्यु दर 38 है, जबकि बालक एवं बालिकाओं में मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मे शिशुओं पर क्रमश: 31 एवं 46 है. इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि राज्य में कन्या शिशु की मृत्यु दर बालक शिशु की अपेक्षा काफी अधिक है.
इन बीमारियों में प्रदान करेगी सुरक्षा : स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जन्म से 24 माह तक संपूर्ण टीकाकरण कराने पर कई जानलेवा बीमारियों में सुरक्षा प्रदान करेगी. इसमें टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलाघोंटू, काली खांसी, टेटनस, हीमोफिल्स इन्फलूएंसी टाइप बी, निमोकोकल निमोनिया, खसरा एवं जापानी एवं इंस्फेलाइटिस आदि से सुरक्षा प्रदान होती है.
आवेदन करना होगा जमा
ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी के माता-पिता को अपने संबंधित पंचायत या स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम के पास जमा करना होगा. एएनएम द्वारा उन्हें पावती रसीद निर्गत किया जायेगा. शहरी क्षेत्र के लाभार्थी के माता-पिता या उनके अभिभावक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी के समक्ष आवेदन जमा करना होगा
.
जरूरी दस्तावेज चाहिए
कन्या शिशु का जन्म प्रमाणपत्र
कन्या शिशु के आधार कार्ड की प्रति
मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड की प्रति
अभिभावक की बैंक पासबुक की प्रति
माता-पिता द्वारा विहित प्रपत्र आवेदन
बोले स्वास्थ्य प्रबंधक
शून्य से 24 माह तक कन्या शिशुओं को टीकाकरण कराना है. टीकाकरण कई बीमारियों में सुरक्षा प्रदान करेगा. टीकाकरण का टर्म पूरा होने पर कन्या शिशु के माता-पिता या उनके अभिभावक के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजी जायेगी.
अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन