भोरे में 11 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 11 लीटर देसी शराब बरामद की है.
भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 11 लीटर देसी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई एसआइ नसीम खां के नेतृत्व में की गयी. टीम को सूचना मिली थी कि राहुल चौहान द्वारा अपने मकान में अवैध रूप से शराब रखकर उसकी बिक्री की जा रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के एक कमरे में छिपाकर रखी 55 पैकेट देसी शराब मिली. हालांकि आरोपित मौके से फरार हो गया. इस मामले में राहुल चौहान के खिलाफ मद्य निषेध कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




