कुचायकोट थाने के गेट पर चाकू मारकर युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2017 11:03 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट थाने में पुलिस की पंचायती के बाद निकले युवकों के एक पक्ष ने गेट पर ही चाकूबाजी कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और आधा दर्जन घायल हो गये. घायलों को कुचायकोट पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया. युवक की हत्या की खबर […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कुचायकोट थाने में पुलिस की पंचायती के बाद निकले युवकों के एक पक्ष ने गेट पर ही चाकूबाजी कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और आधा दर्जन घायल हो गये.
घायलों को कुचायकोट पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया. युवक की हत्या की खबर गांव में पहुंचते ही लोग उग्र हो गये और शव को बलथरी गांव के सामने एनएच 28 पर रख कर जाम कर दिया.
हाईवे पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. चार घंटे हाईवे जाम के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति को भयावहता को देखते हुए कुचायकोट पुलिस मौके पर जाने से कतरा रही थी. बाद में जादोपुर, उचकागांव, मांझा, गोपालपुर तथा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद पुलिस के अधिकारी पहुंचे. आक्रोशित लोग कुचायकोट के थानेदार को निलंबित करने तथा हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट थाने के बलथरी गांव के रहनेवाले पुष्पेंद्र शाही का बेटा पीयूष कुमार शाही (22 वर्ष) तथा अशोक शाही के बेटे निरंजन शाही के बीच मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ.
दोनों पक्षों के लोग प्राथमिकी दर्ज कराने सुबह 11 बजे थाना पहुंचे. पुलिस अधिकारी ने दोनों पक्षों के युवकों में समझौता करा दिया. इसी बीच निरंजन शाही ने गोपालगंज से अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया था. दोनों पक्षों के थाने से बाहर निकलते ही गेट पर चाकूबाजी शुरू हो गयी. इसमें पीयूष शाही, उसका भाई अंकुर शाही, प्रवीण शाही, गोलू शाही और संजय शाही घायल हो गये.
घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट से गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पीयूष शाही को मृत घोषित कर दिया. आक्रोशित लोगों ने दोपहर 2:30 बजे बलथरी हाईवे पर शव रख कर जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




