शौच गयी महिलाओं से छेड़खानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2017 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के इमिलिया नहर टोला में शनिवार की देर रात शौच के लिए निकली दो महिलाओं के साथ छेड़खानी की गयी. विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गयी. वहीं, बचाने आये देवर को भी लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया. रविवार की सुबह सभी घायलों को सदर […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के इमिलिया नहर टोला में शनिवार की देर रात शौच के लिए निकली दो महिलाओं के साथ छेड़खानी की गयी.
विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गयी. वहीं, बचाने आये देवर को भी लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया. रविवार की सुबह सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने इस मामले में घायलों के बयान पर छह लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात नहर टोला की दो महिलाएं घर से शौच के लिए निकली थीं. रास्ते में मुर्गी फॉर्म हाउस के पास दो युवक घात लगा कर बैठे थे.
युवकों ने छेड़खानी की नीयत से महिलाओं पर टॉर्च जलायी. विरोध करने पर मारपीट की गयी. वहीं, बचाने के पहुंचे योगेंद्र यादव को भी घायल कर दिया गया. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




