नोटिस के बाद बीडीओ ने शुरू की सुनवाई

Published at :15 Oct 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
नोटिस के बाद बीडीओ ने शुरू की सुनवाई

भोरे : भोरे व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर फर्जी वोटर लिस्ट बनाने के मामले में बीडीओ ने सुनवाई शुरू कर दी है. सुनवाई के बाद सोमवार को वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके बाद भी अगर कोई आपत्ति या दावा पेश किया जाता है, तो फिर से उसकी सुनवाई होगी. फिलहाल अभी […]

विज्ञापन
भोरे : भोरे व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर फर्जी वोटर लिस्ट बनाने के मामले में बीडीओ ने सुनवाई शुरू कर दी है. सुनवाई के बाद सोमवार को वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके बाद भी अगर कोई आपत्ति या दावा पेश किया जाता है, तो फिर से उसकी सुनवाई होगी.
फिलहाल अभी जिन लोगों के नाम फर्जी तरीके से हटा दिये गये थे और नये नामों को शामिल कर दिया गया था.
उनका नाम फिर से शामिल किया जायेगा या नहीं, सुनवाई जवाब के बाद ही यह तय होगा. पूरे मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि भोरे व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर यहां व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गयी थी. वर्ष 2012 की मतदाता सूची को कंप्यूटर से स्कैन कर 28 मतदाताओं के नाम हटा दिये गये थे. उनकी जगह पर नये नामों को जोड़ दिया गया था. इसका खुलासा तब हुआ जब प्रखंड के बनकटा जागीरदारी पैक्स अध्यक्ष राघव प्रसाद ने दोनों सूचियों का मिलान कराया.
इसके बाद प्रभात खबर ने चार अक्तूबर को इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया. इसके बाद हरकत में आये जिला प्रशासन ने चुनाव को स्थगित करने की घोषणा कर दी. साथ ही इस पूरे मामले में हुए फर्जीवाड़े की जांच के आदेश दिये गये. बाद में बिहार राज्य चुनाव प्राधिकार ने चुनाव के नये कार्यक्रम की घोषणा की. इसके तहत एक नवंबर को नामांकन एवं 13 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित की गयी. साथ ही निर्वाची पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि सूची से गायब किये गये 28 नाम वाले लोगों, साथ ही शामिल किये गये लोगो को नोटिस कर उनका दावा लिया जाये. बीते सोमवार को ही सभी 56 लोगों को नोटिस तामील करा दिया गया था.
इसकी सुनवाई गुरुवार से होनी थी, लेकिन एक दिन बाद सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई पूरी हो जाने के बाद नयी मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया जायेगा. भोरे के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सोनू कुमार का कहना है कि दावा-आपत्ति ले ली गयी है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही नयी मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन