बरौली में बाइक व एक लाख रुपये के लिए बहू को जला कर मार डाला

Published at :15 Oct 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
बरौली में बाइक व एक लाख रुपये के लिए बहू को जला कर मार डाला

हत्या के बाद रातों रात शव को जला दिया मृतक के मायके वालों ने दर्ज करायी प्राथमिकी गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में दहेज में बाइक व एक लाख रुपये नहीं मिलने पर बहू को जिंदा जला कर मार दिया गया. साथ ही उसके शव को जला कर साक्ष्य को मिटा दिया […]

विज्ञापन
हत्या के बाद रातों रात शव को जला दिया
मृतक के मायके वालों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में दहेज में बाइक व एक लाख रुपये नहीं मिलने पर बहू को जिंदा जला कर मार दिया गया. साथ ही उसके शव को जला कर साक्ष्य को मिटा दिया गया. ध्यान रहे कि बरौली थाने की बघेजी गांव सुरसतीयां देवी की पुत्री रिंकू की शादी गत 15 अप्रैल, वर्ष 2013 में बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के हरदेव भगत के पुत्र प्रेमचंद के साथ हुई थी. शादी के कुछ महीने अच्छे से संबंध रहने के बाद रिंकू देवी के ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे. इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.
उधर प्रताड़ना के बाद भी दहेज की राशि दे पाने में सक्षम नहीं हो पा रही थी. अंत में दहेजलोभी ससुराल के लोगों ने दो दिन पहले रिंकू को जिंदा जला कर मार डाला. इस मामले को लेकर मृतका की मां सुरसतिया देवी ने बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति प्रेमचंद, ससुर हरदेव भगत समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
दहेज में बोलेरो नहीं देने पर घर से निकाला: थावे. दहेज में बोलेरो नहीं देने पर ससुरालवालों ने महिला को घर में रखने से मना कर दिया गया और निकाल दिया गया. इस मामले में पीड़िता के पिता अमैठी खुर्द गांव के मजहरूल हक ने थाने में दामाद मो बादशाह व नजमा खातून सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है
पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री अंजुम आरा की शादी गोपलामठ गांव के इमाम हसन के पुत्र मो बादशाह के साथ वर्ष 2010 में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से बोलेरो की मांग की जाने लगी और पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार मारपीट भी की गयी. इस मामले में कई बार पंचायती हुई और समझाया-बुझाया गया, लेकिन कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने पुत्री को मायके पहुंचा दिया और अब घर में रखने से मना कर रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन