बैंक के शाखा प्रबंधक को डीपीओ ने भेजा स्मारपत्र

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के योजना व लेखा डीपीओ धनंजय कुमार पासवान ने इलाहाबाद बैंक की गोपालगंज शाखा के प्रबंधक को स्मारपत्र भेजा है जिसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 में साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन व किशोरी स्वास्थ्य योजनाओं की राशि हस्तानांतरण की स्थिति का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. डीपीओ ने कहा […]
गोपालगंज : शिक्षा विभाग के योजना व लेखा डीपीओ धनंजय कुमार पासवान ने इलाहाबाद बैंक की गोपालगंज शाखा के प्रबंधक को स्मारपत्र भेजा है जिसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 में साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन व किशोरी स्वास्थ्य योजनाओं की राशि हस्तानांतरण की स्थिति का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.
डीपीओ ने कहा है कि पूर्व में भी स्मारित करने के बावजूद अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है. उधर, कई स्कूलों के हेडमास्टरों द्वारा सूचना मिल रही है कि अबतक हजारों लाभुक छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में योजना की राशि नहीं गयी है, जबकि बैंक को काफी दिनों पूर्व ही योजनाओं की राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




