घोष मोड़ पर भव्य महल में विराजमान होंगी मइया

गोपालगंज : घोष मोड़ पर इस नवरात्र में मइया भव्य महल में विराजमान होंगी. सजावट यहां आनेवाले भक्तों को आकर्षित करेगी. छात्र दल द्वारा पंडाल बनाने का काम तेजी से जारी है. गौरतलब है कि घोष मोड़ पर 70 वर्ष पूर्व से नवरात्र में पंडाल पूजा हो रही है. छात्र दल द्वारा इस बार भी […]
गोपालगंज : घोष मोड़ पर इस नवरात्र में मइया भव्य महल में विराजमान होंगी. सजावट यहां आनेवाले भक्तों को आकर्षित करेगी. छात्र दल द्वारा पंडाल बनाने का काम तेजी से जारी है. गौरतलब है कि घोष मोड़ पर 70 वर्ष पूर्व से नवरात्र में पंडाल पूजा हो रही है. छात्र दल द्वारा इस बार भी परंपरा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दुर्गापूजा की भव्य तैयारी शुरू कर दी गयी है. फिलहाल पंडाल निर्माण का काम जारी है. पूजा समिति के अनुसार पंडाल, प्रतिमा और सजावट पर नौ लाख रुपये खर्च होंगे.
पंडाल निर्माण में बंगाल और नेपाल के कारीगर लगे हुए हैं. छात्र दल मां की सजावट प्राकृतिक फूलों से करेगा. अत्याधुनिक लाइट की सजावट आकर्षण का केंद्र होगा. आसपास के रोड को विशेष ढंग से सजाया जायेगा. आंबेडकर चौक से कमला राय कालेज तक लाइट की सजावट होगी. वहीं पुरानी रोड में लाइट के साथ फूल भी लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




