फसल क्षति की भरपाई करेगी सरकार : मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2017 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मिलेगा छह लाख का मुआवजा गोपालगंज :बाढ़ की त्रासदी से हुई किसानों की फसल क्षति की भरपाई सरकार करेगी. सूबे के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गोपालगंज में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बाढ़ से आठ लाख दस हजार चार सौ 53 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है. इनमें […]
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को मिलेगा छह लाख का मुआवजा
गोपालगंज :बाढ़ की त्रासदी से हुई किसानों की फसल क्षति की भरपाई सरकार करेगी. सूबे के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गोपालगंज में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बाढ़ से आठ लाख दस हजार चार सौ 53 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है. इनमें धान, मक्का, सब्जी एवं गन्ना जैसी फसल शामिल हैं. सरकार के द्वारा कृषि विभाग की टीम से फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है. गोपालगंज जिले के छह प्रखंडों की 47 पंचायत बाढ़ की त्रासदी में थी. अब पानी कम हो रहा है.
लोग तटबंध सड़क व शरण स्थल से अपने-अपने घर लौट रहे हैं. चावल, दाल, आलू, नमक सहित दस किलो राशन का पैकेट दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वहीं बाढ़ में मरने वालों के परिजनों को अब छह लाख की राशि मुआवजा के रूप में मिलेगी. पहले चार लाख की राशि दी जाती थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छह लाख रुपये दिये जाने का ऐलान किया गया है. मौके पर सांसद जनक राम, विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय, बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी, सदर विधायक सुबाष सिंह, राजू चौबे, सूमेर प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




