कलवार महासभा के तत्वावधान में आयोजित हुआ बलभद्र पूजनोत्सव समारोह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : अखिल भारतीय कलवार महासभा की गोपालगंज इकाई के तत्वावधान में रविवार को शहर के आशीर्वाद वाटिका मैरेज हॉल में 12वां श्री बलभद्र पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के कोने-कोने से आये लोगों सहित नेपाल, काठमांडू व गोरखपुर से आये कलवार समाज के हजारों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत […]
विज्ञापन
गोपालगंज : अखिल भारतीय कलवार महासभा की गोपालगंज इकाई के तत्वावधान में रविवार को शहर के आशीर्वाद वाटिका मैरेज हॉल में 12वां श्री बलभद्र पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के कोने-कोने से आये लोगों सहित नेपाल, काठमांडू व गोरखपुर से आये कलवार समाज के हजारों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्री बलभद्र जी की पूजा-अर्चना की गयी.
पंडित ने मंत्रोच्चारण कर विधिवत पूजा-अर्चना करायी. मुख्य यजमान के रूप में लालबाबू प्रसाद ने पूजा-अर्चना की. इसी दौरान सभी भक्तों ने अपने कुलदेवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा. पूजन कार्यक्रम के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण शुरू हुआ. वहीं, संध्या छह बजे से आरती शुरू हुई और इसके साथ ही समारोह का समापन किया गया. पूजनोत्सव समारोह के आयोजकों में जगत नारायण, कृष्णकांत गुप्ता, अजय गुप्ता, मुरली प्रसाद गुप्ता, केदार प्रसाद, किशोरी प्रसाद, रविशेखर आर्य, संतोष कुमार, विजय कुमार गुप्ता व भरत आर्य आदि शामिल थे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मोहा सबका मन : श्री बलभद्र पूजनोत्सव समारोह में जिले व आसपास के जिलों से आये कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसमें भक्ति व देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. दर्शकों ने भी तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




