अकीदत से मनी बकरीद, मांगी दुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शनिवार को जिले भर में अकीदत से मनाया गया. पर्व को लेकर मुस्लिम बस्तियों, मस्जिदों व ईदगाहों में खासा चहल-पहल रही. प्रात: 7.30 बजे से लेकर नौ बजे तक मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की. जामा मस्जिद, दरगाह शरीफ, सरेया ईदगाह, तिरविरवां, […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शनिवार को जिले भर में अकीदत से मनाया गया. पर्व को लेकर मुस्लिम बस्तियों, मस्जिदों व ईदगाहों में खासा चहल-पहल रही.
प्रात: 7.30 बजे से लेकर नौ बजे तक मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की.
जामा मस्जिद, दरगाह शरीफ, सरेया ईदगाह, तिरविरवां, दानापुर, कविलासपुर आदि इमामबाड़ा व दरगाह शरीफ में नमाज अदा कर दुआ मांगी गयी. जामा मस्जिद के पेशे इमाम शौकत फहमी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज से पहले अपनी तकरीर में अहले ईमान को खिताब करते हुए कहा कि अल्लाह के खलील पैगंबर हजरते इब्राहिम और उनके बेटे पैगंबर हजरते इस्माइल ने अल्लाह की रजा और खुशनूदी के लिए जो कुर्बानी पेश की थी, वह बेमिसाल थी.
हुक्मे खुदावंदी को लेकर बुढ़ापे के आलम में अपने प्यारे बेटे और पैगंबर को कुर्बान कर उन्होंने न सिर्फ शैतान के मंसूबों पर पानी फेर दिया बल्कि अल्लाह की रजा भी हासिल कर ली.
अल्लाह पाक ने इन दोनों की कुर्बानी को कुबूल करते हुए हजरते इस्माइल की जगह पर जन्नती जानवर दुंबा की कुर्बानी हो गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक- दूसरे के गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकवाद दी.
गांव-कस्बों में भी मनायी गयी बकरीद
शहर के अलावा आस-पास के कस्बों व गांवों में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. इसको लेकर अकीदतमंदों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था. बाद में अहले ईमान ने अल्लाह के प्यारे पैगंबर की याद में कुर्बानी की रस्म भी अदा की गयी.
बकरीद को लेकर शहर से लेकर गांव में पुलिस अलर्ट रही. शहर के जंगलिया, घोष मोड़, अरार, हजियापुर, मौनिया चौक के अलावा मस्जिद व इमामबाड़ों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. डीएम राहुल कुमार व एसपी रविरंजन कुमार के अलावा सदर एसडीओ शैलेश दास, एसडीपीओ मनोज कुमार, डीएसपी विभाष कुमार व नगर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा आदि पुलिस अधिकारी शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




