मुसलमान भाइयों ने मांगी अमन की दुआ

Published at :03 Sep 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मुसलमान भाइयों ने मांगी अमन की दुआ

मीरगंज : शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिलजुल कर बकरीद मनायी गयी. दोनों वर्ग के लोगों ने शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार में शिरकत की. सुबह आठ बजे शहर के ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाज की अदायगी के साथ ही लोगों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना शुरू हो गया.इस दौरान सफाई […]

विज्ञापन
मीरगंज : शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिलजुल कर बकरीद मनायी गयी. दोनों वर्ग के लोगों ने शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार में शिरकत की. सुबह आठ बजे शहर के ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाज की अदायगी के साथ ही लोगों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना शुरू हो गया.इस दौरान सफाई से लेकर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गयी थी.
नमाज के बाद मीर जमाल बाबा के मजार पर मुसलमान भाइयों ने शहर में अमन-चैन की दुआ भी मांगी. इस दौरान एसडीपीओ मो इम्तियाज,अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाख अंसारी, साबिर अली,डॉ गौहर आलम,डॉ फिरोज आलम, रेयाज खान, मौलाना अब्दुल खालिक,तौहीद खान, तमन्ना,अब्दुल कलाम,शौकत अली आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन