पाइप लाइन बिछने के बाद बनेंगी शहर की सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर की सड़कों और गलियों के पक्की होने का अभी इंतजार करना पड़ेगा. सड़कों को पक्की करने काम पाइप लाइन बिछने के बाद शुरू हो सकेगा. बिशहर में नल-जल योजना के साथ नाली-गली के निर्माण के लिए 106 योजनाओं का चयन किया गया है. इसमें 54 सड़कों का निर्माण लगभग 16 किमी में […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर की सड़कों और गलियों के पक्की होने का अभी इंतजार करना पड़ेगा. सड़कों को पक्की करने काम पाइप लाइन बिछने के बाद शुरू हो सकेगा. बिशहर में नल-जल योजना के साथ नाली-गली के निर्माण के लिए 106 योजनाओं का चयन किया गया है.
इसमें 54 सड़कों का निर्माण लगभग 16 किमी में किया जाना है.
शहरी विकास विभाग ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा है कि पाइप लाइन बिछने के बाद ही सड़क का निर्माण कराना होगा. नल जल योजना के तहत 28 वार्ड वाले नगर पर्षद में 10 वार्डों में पाइप लाइन का काम एक वर्ष से चल रहा है. इसमें 85 फीसदी ही काम हुआ है. शेष आठ वार्डों के लिए टेंडर तो हो चुका है लेकिन संवेदक का चयन अभी नहीं हुआ है तथा 10 वार्डों का प्राक्कलन अभी मंजूरी के लिए भेजा गया है. ऐसे में इस योजना में भी लंबा समय लगने से इनकार नहीं किया जा सकता.
एक नजर में योजना और स्थिति
कुल वार्ड -28
पाइप लाइन बिछाने का काम जारी- वार्ड एक से 10 तक
टेंडर जारी-वार्ड 11 से 18
प्राक्कलन मंजूरी का इंतजार – वार्ड 19 से 28
क्या कहता है नगर पर्षद
विभागीय आदेश के अनुसार पाइप लाइन बिछाने के बाद ही सड़क निर्माण होगा. नल योजना का काम तेजी से कराया जायेगा. शेष आठ वार्डों के लिए टेंडर हो चुका है तथा 10 के लिए प्राक्कलन मंजूरी को भेजा गया है.
हरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य पार्षद नप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




