अब विशंभरपुर प्लस टू तथा मध्य विद्यालय पर बढ़ा खतरा

Published at :02 Sep 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
अब विशंभरपुर प्लस टू तथा मध्य विद्यालय पर बढ़ा खतरा

कालामटिहनिया : गंडक नदी के कटाव से चारों तरफ तबाही का मंजर दिख रहा. लोग भय से अपने घरों को तोड़ कर गांव खाली कर रहे हैं. जिस घर को बनाने के लिये पूरी जिंदगी लगा दी. उसी घर को आज तोड़ कर सड़क पर गुजारा करने की विवशता है. गुरुवार को भसहीं के 250 […]

विज्ञापन

कालामटिहनिया : गंडक नदी के कटाव से चारों तरफ तबाही का मंजर दिख रहा. लोग भय से अपने घरों को तोड़ कर गांव खाली कर रहे हैं. जिस घर को बनाने के लिये पूरी जिंदगी लगा दी. उसी घर को आज तोड़ कर सड़क पर गुजारा करने की विवशता है. गुरुवार को भसहीं के 250 से अधिक परिवार अपने घरों को उजाड़ कर विस्थापित हो गये.

शुक्रवार को कालामटिहनिया के हरिनारायण राय, बलिस्टर राय, जितेंद्र राय, संतोष राय, मनोरमा देवी समेत 158 परिवारों ने अपने घरों को तोड़ कर गांव को खाली कर दिया. थोड़ी ही दूर पर सदर प्रखंड के भसहीं की दलित बस्ती है. जहां कटाव को देख विद्यानंद राम, जगदेव राम, रामअवतार राम, जय राम, सिंहासन राम समेत लगभग एक सौ से अधिक घरों पर हथौड़ा चल रहा था.

विधायक से ग्रामीणों ने की शिकायत : शुक्रवार को विधायक सुभाष सिंह, सदर प्रखंड के भसही में हो रहे कटाव की स्थिति देखने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं पर आरोप लगाया कि चार बांस डाल कर 12 सौ के बिल बनावल जाता. दिन में दो चार गो मजदूर लोग आके काम करता. ग्रामीणों का आरोप था कि यहां हाई अलर्ट कर बचाव कार्य किया गया होता, तो उजड़ने से बचाया जा सकता था.
आज कृषि मंत्री करेंगे बाढ़ राहत की समीक्षा
गोपालगंज . भाजपा नेता तथा कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार शनिवार को बाढ़ पीड़ितों की दर्द जानने के बाद राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे. भाजपा के जिला महामंत्री रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथिलेश तिवारी की पहल पर प्रेम कुमार गोपालगंज पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के लिए अब तक किये गये राहत और बचाव कार्य की जानकारी लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन