यात्री को नशा खिला कर की लूटपाट

गोपालगंज : कर्नाटक से कमा कर घर लौट रहे युवक को युवक को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिला कर लूटपाट की. गुरुवार की सुबह बेहोशी की हालत में उसे राजेंद्र बस स्टैंड में पाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पीड़ित यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. […]
गोपालगंज : कर्नाटक से कमा कर घर लौट रहे युवक को युवक को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिला कर लूटपाट की. गुरुवार की सुबह बेहोशी की हालत में उसे राजेंद्र बस स्टैंड में पाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पीड़ित यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित युवक उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरानारायणपुर गांव के निवासी क्यामुद्दीन मियां का पुत्र 21 वर्षीय सहजाद आलम
कर्नाटक से गोरखपुर आया था. गोरखपुर से बस से घर आने के दौरान रात में राजेंद्र बस स्टैंड पर तीन युवक पहुंचे और उसे चाय में नशे की गोली मिला कर पिला दी. बेहोश होने पर पांच हजार रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




