ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर

Published at :01 Sep 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर

गोपालगंज : शहर के घोष मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये. घायल परिजनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घायल सभी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के घोष मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये. घायल परिजनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घायल सभी एक ही परिवार के थे, जो सिधवलिया थाना क्षेत्र के जोगीरहां गांव के निवासी रतन मणि, पत्नी कालिंदी देवी, सास मीना देवी तथा मासूम कान्हा कुमार शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को बाइक से इलाज कराने के लिए जंगलिया मोड़ के पास जा रहे थे. रास्ते में घोष मोड़ के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार सभी गिर गये जिसमें कान्हा को छोड़ कर सभी घायल हो गये. वहीं, घायलों को लहूलुहान देख कर किसी ने अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद नहीं की. करीब 20 मिनट बाद अभिषेक नामक बाइक सवार युवक ने घायल महिलाओं को देख रिक्शे से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. परिजनों ने बताया कि घोष मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस भी थी, लेकिन ट्रक पकड़ने और घायल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदद नहीं की.

वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
मांझा. स्थानीय थाने की पुलिस ने गाड़ी चेकिंग अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने धर्मपरसा बाजार के पास बिना हेलमेट, लाइसेंस के वाहन चलानेवालों से जुर्माना वसूला. करीब 10 वाहनों से पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. वहीं, वाहन जांच से चालकों में हड़कंप है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि क्राइम कंट्रोल के लिए वाहनों की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन