बच्ची को 18 घंटे बाद चढ़ा ब्लड

Published at :31 Aug 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची को 18 घंटे बाद चढ़ा ब्लड

गोपालगंज : आइएसओ प्रमाणित मॉडल सदर अस्पताल में कैंसर से पीड़ित बच्ची इलाज के अभाव में तड़पती रही. धरती के भगवान की लापरवाही से बच्ची की हालत बुधवार को और बिगड़ गयी. अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का हेमोग्लोबिन कम होने के कारण पहले ब्लड की सख्त जरूरत बतायी. बाद में ब्लड का इंतजाम होने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : आइएसओ प्रमाणित मॉडल सदर अस्पताल में कैंसर से पीड़ित बच्ची इलाज के अभाव में तड़पती रही. धरती के भगवान की लापरवाही से बच्ची की हालत बुधवार को और बिगड़ गयी. अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का हेमोग्लोबिन कम होने के कारण पहले ब्लड की सख्त जरूरत बतायी. बाद में ब्लड का इंतजाम होने पर उसे चढ़ानेवाला कोई नहीं था. अंतत: 18 घंटे बाद ब्लड खराब हो गया. जिला ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी) ने मंगलवार की शाम ब्लड का इंतजाम किया था.

उधर, अस्पताल की लापरवाही सामने आने पर छात्र नेता सचिन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा किया. बाद में डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर हालत में पटना महावीर कैंसर अस्पताल रेफर कर दिया.

बरौली के सदौवा की रहनेवाली है बबुंती : पीड़ित बच्ची बरौली प्रखंड के सदौवा गांव में बाढ़पीड़ित राम सूरत राम की आठ वर्षीया पुत्री बबुंती कुमारी है. गत 27 अगस्त को बरौली पीएचसी के पास लावारिस हालत में बच्ची मिली थी. स्थानीय लोगों ने बच्ची को चाय दुकानदार दीनानाथ साह को सौंप दिया था. दूसरे दिन बच्ची को बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया. छात्र नेता सचिन सिंह के नेतृत्व में बच्ची को 29 अगस्त को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन