कैंसरपीड़ित के लिए बीबीडीटी ने दिया ब्लड

गोपालगंज : बिहार ब्लड डोनर टीम ने बुधवार को कैंसरपीड़ित सहित तीन मरीजों को ब्लड डोनेट किया. बीबीडीटी के सदस्य शाह आलम ने बताया कि लोहिजरा गांव के निवासी जय सिंह कैंसर से पीड़ित हैं. ब्लड नहीं मिलने पर बीबीडीटी के सदस्य एजाजुल हक ने ब्लड डोनेट किया. वहीं, दूसरे बुजुर्ग मरीज राम सिंह के […]
गोपालगंज : बिहार ब्लड डोनर टीम ने बुधवार को कैंसरपीड़ित सहित तीन मरीजों को ब्लड डोनेट किया. बीबीडीटी के सदस्य शाह आलम ने बताया कि लोहिजरा गांव के निवासी जय सिंह कैंसर से पीड़ित हैं. ब्लड नहीं मिलने पर बीबीडीटी के सदस्य एजाजुल हक ने ब्लड डोनेट किया. वहीं, दूसरे बुजुर्ग मरीज राम सिंह के लिए लोहिजरा गांव के लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार पटेल ने अपना ब्लड दिया. तीसरी मरीज सासामुसा की अन्नू देवी के लिए बड़ा जोगिरहां निवासी धन्नू कुमार ने ब्लड डोनेट किया. इस मौके पर आशिफ जमाल, शादमान अली, मन्नू कुमार, जय सिंह, जक्की अहमद, सोनू, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




