कोन्हवा में ऑटो पलटने से एक की मौत, सात घायल

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के समीप बुधवार की सुबह सात यात्रियों से भरा ऑटो एनएच 28 पर पलट गया. इस हादसे में सभी लोग घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 45 वर्षीय कासिम मियां की मौत हो गयी. वहीं […]
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के समीप बुधवार की सुबह सात यात्रियों से भरा ऑटो एनएच 28 पर पलट गया. इस हादसे में सभी लोग घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 45 वर्षीय कासिम मियां की मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल गुलशन को सदर अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मनीषा, मासूम, मुस्तफा मियां, मराछो खातून का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
गोरखपुर से मोतिहारी के डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़हरा खुर्द गांव अपने घर जा रहे थे. कोन्हवा के पास चालक की लापरवाही के कारण एनएच 28 के किनारे ऑटो पलट गया. हादसे में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. उधर, मौत की सूचना मिलने पर चालक फरार हो गया. हादसे के बाद नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




