कोर्ट से घर लौट रहे किसान को मारा चाकू, भर्ती

Published at :29 Aug 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट से घर लौट रहे किसान को मारा चाकू, भर्ती

गोपालगंज : केस नहीं उठाने पर न्यायालय से लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला किया गया. सोमवार की शाम हुए हमले में घायल किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात के बाद हमला करनेवाले आरोपित फरार हो गये. घायल किसान उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका साखे रामदास के निवासी हलीम अंसारी बताये गये […]

विज्ञापन

गोपालगंज : केस नहीं उठाने पर न्यायालय से लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला किया गया. सोमवार की शाम हुए हमले में घायल किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात के बाद हमला करनेवाले आरोपित फरार हो गये. घायल किसान उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका साखे रामदास के निवासी हलीम अंसारी बताये गये हैं. घायल किसान ने बताया कि गत 30 जुलाई को संपत्ति विवाद को लेकर बेटी पर हमला किया गया था, जिसमें उसका गर्भपात हो गया था.

घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. केस उठाने को लेकर बार-बार धमकी दी जा रही थी. सोमवार को अपने पुत्र अरबाज अंसारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप पहुंचते ही बाइक सवार चार लोगों ने घेर लिया. गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. बाद में चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. वहीं, पिता को घायल होते देख बेटा अरबाज अंसारी अपनी जान बचा कर भाग निकला. उधर, सदर अस्पताल में घायल के पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

देर शाम घायल का बयान लेने की प्रक्रिया सदर अस्पताल की पुलिस ने शुरू कर दी. वहीं, इस वारदात के बाद से परिजन दहशत में हैं. पुलिस से परिजनों ने आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन