गोपालगंज के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फिर फैला दो फुट पानी

Published at :28 Aug 2017 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फिर फैला दो फुट पानी

बैकुंठपुर (गोपालगंज) : प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर लो-लैंड में बसे हुए दो लाख से अधिक की आबादी बाढ़पीड़ित हैं, जहां प्रशासनिक स्तर पर बचाव के साथ राहत कार्य चलाया जा रहा है. वैसे प्रखंड की 10 पंचायतों में रविवार को बाढ़ के पानी में एक फुट तक बढ़ोतरी होने की सूचना है. अजबीनगर हकाम खैराआजम, […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर (गोपालगंज) : प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर लो-लैंड में बसे हुए दो लाख से अधिक की आबादी बाढ़पीड़ित हैं, जहां प्रशासनिक स्तर पर बचाव के साथ राहत कार्य चलाया जा रहा है.

वैसे प्रखंड की 10 पंचायतों में रविवार को बाढ़ के पानी में एक फुट तक बढ़ोतरी होने की सूचना है. अजबीनगर हकाम खैराआजम, रेवतीथ, सिरसा-मानपुर, धर्मबारी, चमनपुरा, दिघवा दुबौली दक्षिण, कतालपुर व जगदीशपुर आदि पंचायतों में भी बाढ़ का पानी लोगों के घरों में तबाही मचा रखा है.

इन पंचायतों के एनएच -101 सहित दर्जन भर मुख्य सड़कों पर एक से दो फुट पानी बह रहा है. ग्रामीणों का सड़क संपर्क पूरी तरह प्रखंड या फिर जिला मुख्यालय से भंग है. कई गांवों में एक से दो फुट पानी है, जिसे प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ग्रस्त नहीं मान रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन