10 दिनों के बाद मिले लापता दो लोगों के शव

Published at :27 Aug 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
10 दिनों के बाद मिले लापता दो लोगों के शव

सिधवलिया : सिधवलिया. गंडक नदी में अचानक आयी बाढ़ में 10 दिन पूर्व लापता दो लोगों का शव शनिवार को बरामद किया गया. शव पानी में सड़ चुका था. पानी घटने के बाद गन्ने के खेत से दोनों शवों को बरामद किया गया. इसके साथ ही मरनेवालों की संख्या 18 हो गयी है. गत 15 […]

विज्ञापन

सिधवलिया : सिधवलिया. गंडक नदी में अचानक आयी बाढ़ में 10 दिन पूर्व लापता दो लोगों का शव शनिवार को बरामद किया गया. शव पानी में सड़ चुका था. पानी घटने के बाद गन्ने के खेत से दोनों शवों को बरामद किया गया. इसके साथ ही मरनेवालों की संख्या 18 हो गयी है. गत 15 अगस्त को वाल्मीकिनगर की बराज से 5.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंडक नदी बेकाबू हो गयी.

पानी के दबाव से 16 अगस्त को सदौवा के समीप सारण मुख्य तटबंध टूट गया, जिसमे बरौली, सिधवलिया, बैकुंठपुर प्रखंड के अलावा सीवान और छपरा के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गयी. इसी दिन सदौवा के अलाउद्दीन मियां की बेटी सेहना खातून (16 वर्ष) तथा ईश मोहम्मद (50 वर्ष) लापता हो गये थे. शनिवार की सुबह लोगों ने सदौवा कोठी के समीप सेहना खातून का शव देखा. थोड़ी दूर पर ईश मोहम्मद का भी शव मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन