मिल प्रबंधकों ने दी 11.75 लाख की राशि

गोपालगंज : बाढ़पीड़ितों के सहायतार्थ विष्णु शूगर मिल के महाप्रबधंक पीआरएस पाणिकर ने डीएम राहुल कुमार को 2.50 लाख की राशि का चेक सौंपा, जबकि भारत शूगर मिल के प्रबंधन के द्वारा तीन लाख रुपये का चेक सौंपा गया. इधर सासामुसा शूगर मिल के द्वारा 1.25 लाख का चेक सौंपा गया. वहीं, एनएच 28 के […]
गोपालगंज : बाढ़पीड़ितों के सहायतार्थ विष्णु शूगर मिल के महाप्रबधंक पीआरएस पाणिकर ने डीएम राहुल कुमार को 2.50 लाख की राशि का चेक सौंपा, जबकि भारत शूगर मिल के प्रबंधन के द्वारा तीन लाख रुपये का चेक सौंपा गया. इधर सासामुसा शूगर मिल के द्वारा 1.25 लाख का चेक सौंपा गया. वहीं, एनएच 28 के निर्माण में लगी पुंजलैंड कंपनी के द्वारा पांच लाख रुपये का चेक डीएम को सौंपा गया. इस प्रकार मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा किये जाने को लेकर कुल 11.75 लाख की राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हुई. इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों में नजारत उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, ओएसडी देवेंद्र प्रताप शाही आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




