74 ट्रांसफाॅर्मरों में आपूर्ति चालू, 222 अब भी हैं बंद

Published at :24 Aug 2017 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
74 ट्रांसफाॅर्मरों में आपूर्ति चालू, 222 अब भी हैं बंद

बाढ़ के कारण गुरुवार से आपूर्ति की गयी है बंद 70 हजार लोगों को अब भी बिजली का इंतजार गोपालगंज : बाढ़ के कारण अब भी 70 हजार की आबादी अंधेरे में जीने को विवश है. 65 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है क्योंकि इन गांवों में पानी है. हालांकि पानी हटने के बाद बिजली […]

विज्ञापन

बाढ़ के कारण गुरुवार से आपूर्ति की गयी है बंद

70 हजार लोगों को अब भी बिजली का इंतजार
गोपालगंज : बाढ़ के कारण अब भी 70 हजार की आबादी अंधेरे में जीने को विवश है. 65 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है क्योंकि इन गांवों में पानी है. हालांकि पानी हटने के बाद बिजली विभाग आपूर्ति बहाल करना शुरू कर दिया है. बुधवार को विभाग ने 74 ट्रांसफाॅर्मर को चालू कराते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया है.
गौरतलब है कि गांवों में बाढ़ का पानी फैलने के बाद विभाग ने बाढ़ग्रस्त गांवों में संभावित खतरे को देखते हुए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दिया. इधर गांवों से पानी उतरने का सिलसिला शुरू होते ही विभाग आपूर्ति बहाल करना शुरू कर दिया है. लेकिन अब भी बड़ी आबादी को बिजली का इंतजार है. इधर विभाग इन गांवों में पानी होने के कारण आपूर्ति बहाल करने में मजबूर है. इन गांवों से पानी हटने का इंतजार किया जा रहा है.
हथुआ क्षेत्र में आज बाधित रहेगी बिजली : जिले के चार प्रखंडों में गुरुवार को बिजली बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार कुचायकोट 33 केवीए लाइन में मेंटेनेंस का कार्य होना है. इसको लेकर मीरगंज, हथुआ, उंचकागांव और कुचायकोट में गुरुवार को सुबह 10 बजे से दिन 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. इसका असर सीवान के बड़हरिया प्रखंड में पड़ेगा.
क्या कहता है विभाग
बाढ़ का पानी हटने के साथ ही आपूर्ति बहाल करने काम शुरू कर दिया गया है. अब भी 222 ट्रांसफाॅर्मर बंद है. पानी हटने के साथ इन्हें चालू कर दिया जायेगा. यह काम जारी है. हथुआ क्षेत्र में मेंटेनेंस को लेकर दो घंटे के लिए बिजली बाधित होगी.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन