मंदिर में पूजा करने गयी महिला को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

फुलवरिया : थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव में पूजा करने गयी एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल महिला के पुत्र के बयान पर स्थानीय थाने में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनियाछापर […]
फुलवरिया : थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव में पूजा करने गयी एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल महिला के पुत्र के बयान पर स्थानीय थाने में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव में स्थित
एक मंदिर पर उसी गांव की एक महिला जगिया देवी पूजा करने जा रही थी. इसी दौरान उसी गांव के संजय चौहान सहित आधा दर्जन लोगों ने महिला को पूजा करने से रोक दिया. इसका विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी गयी. घायल महिला को उसके पुत्र विजय कुमार चौहान ने रेफरल अस्पताल फुलवरिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं विजय कुमार चौहान के बयान पर स्थानीय थाने में संजय चौहान सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




