621 से अिधक छात्र-छात्राएं सम्मानित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को 621 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. गोपालगंज क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षष्टम विनय प्रकाश तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवनारायण सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी डीपी शाही, जिला आपूर्ति पदाधिकारी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को 621 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. गोपालगंज क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षष्टम विनय प्रकाश तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवनारायण सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी डीपी शाही, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कृष्ण मोहन, जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा, नगर पर्षद के चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, उपचेयरमैन रुक्मिणी देवी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शैलेश तिवारी, महासचिव प्रेमनाथ मिश्र, कमला राय कॉलेज की प्रो अनुजा सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश राय, महासचिव उमेशचंद्र पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, प्रभात खबर के प्रसार प्रबंधक संजीव कुमार, ब्यूरो प्रभारी अवधेश कुमार ने टॉपरों को मेडल देकर हौसला बढ़ाया.
कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि संजय मिश्र संजय ने किया. सुबह 11:00 बजे से स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. कुलपति और अन्य अतिथियों ने प्रभात खबर के दिवंगत पत्रकार योगेंद्र गुप्ता के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम का समापन दोपहर 3:30 बजे हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




