ePaper

Gopal Khemka Murder Case: पटना पुलिस पर बरसे गोपाल खेमका के भाई, VIDEO वायरल 

Updated at : 05 Jul 2025 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
Gopal Khemka

Gopal Khemka: गोपाल खेमका की हत्या मामले में गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखें शंकर खेमका क्या कह रहे हैं ? 

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका की हत्या के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते सामने नजर आ रहे हैं. वो कह रहे हैं कि आपका थाना इतने नजीदक है, आपकी गाड़ी हत्या के बाद यहां से गुजरी है आप क्या कर रहे थे? 

कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो 

बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पल्टफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अब एक और ताबूत. एक और खामोश चीख. परिवार वालों की सिसकियों को सुनिए — यह सिर्फ़ एक घर का नहीं, पूरे बिहार की सुरक्षा व्यवस्था का मातम है. दारू पकड़ने और हेलमेट चेक करने में मसरूफ़ पुलिस —लेकिन अपराधी खुलेआम हत्या कर रहे हैं. 

https://twitter.com/INCBihar/status/1941355133515989226

गोपाल खेमका के भाई ने क्या कहा ? 

व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर उनके भाई शंकर खेमका ने कहा कि जैसा कि लोग अक्सर पूछते हैं – क्या कोई धमकी थी, कोई विवाद था, या कोई चेतावनी के संकेत थे – एक परिवार के तौर पर हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. अमूमन ये घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं और फिर शाम में घर आ जाते हैं. कभी क्लब क्लब चले गए या कभी हाजीपुर वाली फैक्ट्री चले गए.”

https://twitter.com/INCBihar/status/1941367311044313108

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 

शंकर खेमका ने कहा,” थाना पता नहीं क्या कर रहा था ? सो रहा था या ड्यूटी कर रहा था. उनको इस मामले की खबर क्यों नहीं है ? उन्हे बुलेट की आवाज नहीं सुनाई दी. 01:33 में गांधी मैदान की पुलिस पहुंची थी. दो बजे के पास-पास SDPO आए. उसके बाद ढाई बजे के आसपास शहर की एसपी मैडम आई थी. हमलोगों के सामने वो ऐसे आकर खड़े हो गए जैसे वो तमाशा देख रहे हो. हमलोगों ने उन्हे बताया कि यहां घटना हुई है. 

Also read: Gopal Khemka की हत्या के बाद JDU महासचिव ने दिया बड़ा बयान, बोले- सवाल यह नहीं है कि किसे किसने निशाना बनाया…  

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन