ओडिशा में रह रहे झारखंड-बिहार, यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, संबलपुर तक चलेगी हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस

ट्रेन का हटिया–गोरखपुर के बीच आने जाने के क्रम में कोई समय परिवर्तन नही किया गया है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अपने पुराने समय पर ही खुलेगी. वहीं झारखंड की राजधानी रांची और उससे सटे हटिया तक वही समय रहेगा.
Indian Railways News|हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस को राउरकेला तक चलाने जाने की मांग लंबे समय से होती रही है. इस वर्षों पुरानी मांग का असर नजर आने लगा है. रेलवे ने इस ट्रेन को संबलपुर तक चलाने का निर्णय लिया है. जो कि राउरकेला से होकर गुजरने के कारण राउरकेला के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा. जानकारी के अनुसार, इसको लेकर रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. लेकिन इस ट्रेन का विस्तार कब संबलपुर तक किया जायेगा, इसको लेकर कोई तिथि अभी तक जारी नहीं की गयी है.
रेलवे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस ट्रेन का हटिया–गोरखपुर के बीच आने जाने के क्रम में कोई समय परिवर्तन नही किया गया है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अपने पुराने समय पर ही खुलेगी. वहीं झारखंड की राजधानी रांची और उससे सटे हटिया तक वही समय रहेगा. लेकिन उसके बाद नयी समय सारिणी होगी. यह ट्रेन शुरू होने के बाद सुबह 7:20 बजे हटिया पहुंच कर 10 मिनट रुकने के 7.30 बजे प्रस्थान कर जायेगी, वहीं 11:15 बजे राउरकेला पहुंचकर 11.23 बजे प्रस्थान करेगी. उसके बाद दोपहर 12:55 बजे झारसुगुड़ा स्टेशन पहुंचेगी. वहां से 1:00 बजे प्रस्थान कर दिन के 1:50 बजे संबलपुर पहुंचेगी.
-
सुबह 7:20 बजे हटिया से रवाना होकर 11:15 बजे राउरकेला, 13:50 बजे संबलपुर पहुंचेगी
-
संबलपुर से 9:35 बजे रवाना होकर 11:52 बजे राउरकेला, शाम 4:40 बजे हटिया पहुंचेगी
-
शहरवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर सांसद जुएल ओराम का जताया आभार
Also Read: ओडिशा : बारिश से बचने के लिए मालगाड़ी के नीचे छिपे 6 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान
उसी प्रकार वापसी में यह संबलपुर से सुबह 9:35 बजे प्रस्थान करेगी. जो झारसुगुड़ा 10:25 बजे पहुंचेगी. वहां पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 10:30 बजे में राउरकेला के लिए प्रस्थान कर जायेगी. राउरकेला में यह ट्रेन 11:52 बजे पहुंचेगी तथा दोपहर 12:00 बजे यह ट्रेन हटिया के लिए प्रस्थान कर जायेगी. हटिया में यह ट्रेन शाम के 4:40 बजे में पहुंचेगी. वहां 10 मिनट रुकने के बाद शाम के 4:50 बजे में गोरखपुर के लिए रवाना हो जायेगी.
इस ट्रेन को राउरकेला तक बढ़ाने की मांग करीब ढाई दशक पुरानी है. यह मांग सुंदरगढ़ सांसद जुएल ओराम तक पहुंचने के बाद उन्होंने भी अपने स्तर पर प्रयास जारी रखा था. राउरकेला में रहनेवाले बिहार व उत्तर भारत के प्रवासियों ने उनका आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




