पटना में लड़की की बहादुरी से पकड़ा गया मनचला, घर में घुसकर कर रहा था छेड़खानी व मारपीट

Published at :01 Jul 2022 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में लड़की की बहादुरी से पकड़ा गया मनचला, घर में घुसकर कर रहा था छेड़खानी व मारपीट

पाटलिपुत्र इलाके में घर में घुस कर छेड़खानी करने व मारपीट करने वाला मनचला विशाल कुमार लड़की की बहादुरी के कारण पकड़ा गया. लड़की उससे भिड़ गयी और उसकी पिटाई कर दी. घर के अंदर से हो-हल्ला सुन कर लोग जुट गये और फिर पकड़ लिया गया. पुलिस पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र इलाके में घर में घुस कर छेड़खानी करने व मारपीट करने वाला मनचला विशाल कुमार लड़की की बहादुरी के कारण पकड़ा गया. लड़की उससे भिड़ गयी और उसकी पिटाई कर दी. घर के अंदर से हो-हल्ला सुन कर लोग जुट गये और फिर पकड़ लिया गया. पुलिस पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

विशाल कुमार मूल रूप से बेगूसराय का है

शुक्रवार को उसे जेल भी भेज दिया गया. यह घटना गुरुवार की देर रात घटित हुई. गिरफ्तार 22 वर्षीय मनचला विशाल कुमार मूल रूप से बेगूसराय के नगर थाने के हरहर महादेव इलाके का रहने वाला है. पाटलिपुत्र थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

कई दिनों से कर रहा था पीछा

जानकारी के अनुसार, विशाल कई दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था और परेशान किया करता था. लड़की ने भी उसे सबक सिखाने का मन बना लिया था. इसी बीच गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह लड़की के घर में जबरन घुस गया और दरवाजा को बंद कर छेड़खानी करने लगा. लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद लड़की ने बहादुरी दिखायी और उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी.

लड़की का यह रूप देख कर युवक हिम्मत हार गया

लड़की का यह रूप देख कर युवक हिम्मत हार गया और वहां से भागने लगा, लेकिन लड़की ने उसका हाथ पकड़ लिया और जाने नहीं दिया. घर से हो-हल्ला की आवाज सुनकर पड़ोसी व अन्य लोग वहां पहुंच गये और मामले की जानकारी पायी तो विशाल को वहीं बैठा लिया. इसके बाद पाटलिपुत्र थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दे दी. पाटलिपुत्र पुलिस पहुंची और उसे पकड़ कर अपने साथ ले गयी. लड़की ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन